बिलावर। सोमवार सुबह 10 बजे अचानक इलाके का मौसम बिगड़ गया। सुबह 11 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की शुरुआत हो गई, जो लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही।
किसान अनिल कुमार, जयवर्धन सिंह, राहुल, मनोज और गुलशन कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। मगर मौसम अनुकूल न रहने की वजह से कटाई का काम नहीं हो पा रहा है। किसानों ने कहा कि उनकी किसानी भगवान भरोसे है। अगर मौसम अनुकूल रहे तो कई बार फसल की अच्छी पैदावार हो जाती है। मगर विपरीत परिस्थितियों में अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने बताया कि अगर अगले दो दिन तक मौसम लगातार साफ रहता है तो वह गेहूं की कटाई का काम शुरू हो जाएगा। संवाद