फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: माल-मवेशियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गर्मी के मौसम में पहाड़ी इलाकों की ओर रुख करने वाले खानाबदोश गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन से उनके माल-मवेशियों के लिए वाहनों की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंचे समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाले इस सुविधा को जल्द दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल अशरफ अली ने बताया कि जम्मू और कश्मीर जनजातीय मामलों के विभाग द्वारा मैदानी इलाकों से विभिन्न उच्चभूमि चरागाहों तक ग्रीष्मकालीन प्रवास के दौरान खानाबदोश गुज्जरों, बकरवालों और उनके पशुओं के परिवहन के लिए भार वाहक प्रदान करती है लेकिन इस बार सरकार से मिलने वाली इस सुविधा के लिए उन्हें दरबदर होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि उन्होंने गत पांच अप्रैल को डीसी कठुआ से इस बार में मुलाकात की थी। जब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद उनकी व्यवस्था की जाएगी लेकिन अभी तक इसका कोई प्रबंध नही हो पाया है। इससे कठुआ, मढ़ीन और हीरानगर क्षेत्र में रह रहे समुदाय के 1200 के करीब परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में रह रहे समुदाय के लोगों के पास ज्यादा सुविधाएं भी नहीं है और तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में उनके मवेशियों को नुकसान हो सकता है। अपनी इसी समस्या का समाधान करने के लिए आज वे डीसी कठुआ से दोबारा मिलने के लिए आए थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द उनकी समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें