फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स-डे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में ग्रैंड पेरेंट्स-डे का भव्य आयोजन किया गया। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए अभिभावकों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां करवाई गईं। इसमें उन्होंने बड़ी ही उत्सुकता और उमंग के साथ भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। कार्यक्रम में 121वीं बटालियन सीआरपीएफ हीरानगर के सहायक कमांडेंट राम बहादुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल प्राचार्या नरिंद्र चुंबर ने उनका स्वागत किया और दीप प्रज्ज्वलन से समारोह की शुरुआत की। उधर, वरिष्ठ अध्यापक अमरजीत ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में डोगरी गानों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों और अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे यादगार बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें