हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं नहीं आ रहा है। रविवार रात साढ़े नौ बजे पाकिस्तान की 25 चिनाब ने भीके चक पोस्ट से गोलाबारी शुरू की, जो सोमवार तड़के करीब तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की सतपाल पोस्ट को निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। संवाद