जिले में कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चार का यात्रा इतिहास रहा हैै। वहीं, पूर्व में संक्रमित पाए गए 16 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। वहीं जिला में अब संक्रमित लोगों की संख्या 3114 हो गई है। इनमें से 2976 लोगों ने संक्रमण को मात दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब कोरोना के 90 सक्रिय संक्रमित हैं। 48 लोगों की जान कोरोना संक्रमण से चली गई है। संवाद