फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारी, जीएमसी में 30 बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, संभावित मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता की दृष्टि से तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने और संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके लिए जीएमसी में 30 बेड आरक्षित किए गए है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकने, हाथों को साबुन से बार-बार धोने और बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहने या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। विभाग ने लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं लेने से भी बचने की सलाह दी है।

जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं आया है। हालांकि सतर्कता की दृष्टि से जीएमसी में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। इन बेड पर स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इन बेडों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार रैना ने बताया कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। जिले के सभी उपजिला अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें