फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी ने पांच जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टरों की वेटिंग लिस्ट हुई जारी

Mon, 14 Jul 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई तक कार्यभार संभालने के निर्देश
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ ने पांच नए जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टरों की तैनाती के लिए वेटिंग सूची जारी की है। यह डॉक्टर एक समय सीमा के लिए अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। इनको 15 जुलाई तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए है।
8 जुलाई को जारी सूची के अनुसार, बीते जून के महीने में जीएमसी प्रशासन ने 34 जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टरों की चयन सूची जारी की थी। इसमें से तीन जूनियर रेजिडेंट ने समय सीमा के भीतर कार्यभार नहीं संभाला था और इसके अलावा इस दौरान कॉलेज में दो और पद रिक्त होने के चलते पांच नए डॉक्टरों की वेटिंग लिस्ट निकाली है। इसमें पांच डॉक्टर आमिर अशरफ, प्रगति और आकाश दीप, दिनशा मनकोटिया और ईशा शर्मा नाम शामिल है। इन डाॅक्टरों ने कॉलेज द्वारा नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा में क्रमश: 47, 47, 47, 46 और 46 अंक प्राप्त किए हैं। अगर यह डॉक्टर 15 जुलाई तक पद ग्रहण नहीं करते है तो इन पांचों उम्मीदवारी का बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जीएमसी कठुआ ने बीते 20 जून को 34 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की चयन सूची जारी की थी। जिसमें 31 डॉक्टरों ने अपने पद ग्रहण कर लिए है। इन डॉक्टरों की नियुक्ति से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें