गुलाब नबी आजाद ने कहा कि चुने हुए नुमाइंदों और डाकू, चोर के खिलाफ अलग अलग पैमाना होना चाहिए। इधर एक जज ने फैसला सुनाया और दूसरी ओर सांसद या विधायक सदस्यता खारिज हुई। वह इसके खिलाफ हैं। फिर चाहे वो राहुल गांधी हों, लालू प्रसाद यादव या कोई और।
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) द्वारा कठुआ के बरनोटी में जनसभा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्यों एवं समर्थकों ने भाग लिया। पार्टी के चेयरमैन व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने जनसभा को संबोधित। इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी की लोकसभ सदस्यता खत्म किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुने हुए नुमाइंदों और डाकू, चोर के खिलाफ अलग अलग पैमाना होना चाहिए। इधर एक जज ने फैसला सुनाया और दूसरी ओर सांसद या विधायक सदस्यता खारिज हुई, मैं इसके खिलाफ हूं। फिर चाहे वो राहुल गांधी हों, लालू प्रसाद यादव या कोई और।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पहले कानून था कि आखिरी कोर्ट जब तक किसी नुमाइंदे को सजा न दे तब तक उसकी सदस्यता रद्द नहीं की जाती थी। लेकिन अभी आखिरी कोर्ट तक पहुंचने के लिए बीस कदम हैं और सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के हित में अच्छी बात नहीं। राहुल गांधी गए, लालू गए और इससे पहले कई और सांसद, विधायक गए।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि इस तरह से पूरी लोकसभा ही खाली हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोग राजनीतिक नेता हैं और इनके लिए अलग पैमाना होना चाहिए। यदि चोर डाकू इस तरह की हरकतें करें तो उनके लिए अगल पैमाना होना चाहिए।