फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में पीआईए लिखा गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव सोत्रा चक में मंगलवार शाम को पीआईए लिखा जहाज नुमा गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। लोगों की ओर से सूचित करने के बाद पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार जहाज नुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह (आधा चंद्रमा और सितारा) भी बना है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से ही आया है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है।
विज्ञापन

राजबाग पुलिस ने इस गुब्बारे को जब्त कर लिया है। 24 फरवरी को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव लौंडी में चांद तारा नुमा एक गुब्बारा मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें