फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारत मां के वीर सपूत को किया नमन

विज्ञापन
शहीद अरूण काटल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कठुआ विधायक डॉ भारत भूषण, डीडीसी सदस्य श्वेता सिंह और
विज्ञापन
-बलिदानी अरुण सिंह काटल की तीसरी पुण्यतिथि पर भेंट की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनपुर। जंडोर गांव के बलिदानी अरुण सिंह काटल को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर परिवार और 19 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के जवानों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट की।आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों, सेना, पुलिस अधिकारियों- जवानों व गणमान्य नागरिकों ने बलिदानी जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
तिरंगा फहराने व सेना के जवानों की ओर से दी जाने वाली सशस्त्र सलामी के साथ शुरू होने वाले कार्यक्रम में कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण, पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू व सदस्य डॉ. श्वेता सिंह के अलावा बलिदानी की माता तृप्ता देवी और पिता प्रभात सिंह ने बेटे के शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। वहीं, स्कूली बच्चों ने इस मौके पर देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. भूषण ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने जम्मू-कश्मीर की उस धरती पर जन्म लिया है, जहां अरुण काटल जैसे वीर पैदा हुए। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वहीं, चौधरी लाल सिंह ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें दुख के साथ गर्व की भी अनुभूति हो रही है। क्योंकि बलिदानी परिवार से उनकी सहानुभूति है। लेकिन यहां लोग जिस तरह से अपने वीर जवान के सम्मान में एकत्र हुए हैं उससे खुशी भी है। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को शहीद अरुण काटल से प्रेरणा लेने की सीख दी।
विज्ञापन


शहीद के पिता प्रभात सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए छह फरवरी 2022 को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। जिसकी याद में इस स्मारक का निर्माण किया गया। जहां हर वर्ष इसी तरह का समारोह आयोजित किया जाता है। जैक राइफल्स के जवानों ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें