फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 21 वार्डों में गूंजा, गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूरे शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इससे पहले केवल 12 वार्डों में ही इस योजना को शुरू किया गया था, जिसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिन वार्डों में अभियान पहले से चल रहा है, वहां पर गलियों और सड़कों के किनारे लगने वाले कचरे के ढेरों में कमी आई है। वहीं, लोग भी जागरूक हुए हैं, जबकि शुक्रवार को जिन नौ वार्डों (वार्ड 13 से 21) में काम शुरू हुआ। वहां पहले दिन लोगों में कम उत्साह देखा गया। उक्त वार्डों में पहले की तरह ही कचरे के ढेर दिखे। वहीं, वार्डों की कई गलियों की जानकारी न होने के कारण कार्यपालक एजेंसी के कर्मचारी वहां नहीं पहुंच सके। हालांकि परिषद अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर सभी वार्डों में कचरा उठाने का काम शुरू हो जाएगा तो लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। शुक्रवार सुबह सात बजे नगर परिषद की सभी 12 गाड़ियां कार्यालय से निकलीं और वार्डों में जाकर लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा करना शुरू कर दिया। लगातार दिन के तीन बजे तक यह क्रम जारी रहा।
गाड़ियों और कर्मचारियों की संख्या हुई दोगुनी
परिषद अधिकारियों ने बताया कि पांच दिसंबर को शुरू की गई योजना में छह गाड़ियों को एक से 12 वार्डों तक कचरा इकट्ठा करवाने का काम दिया गया था। इनमें छह ड्राइवर और छह सहायकों को ड्यूटी पर लगाया था लेकिन शुक्रवार से पूरे 21 वार्डों में यह प्रक्रिया शुरू करवाई गई। इनमें 12 ड्राइवर और 12 सहायक काम पर लगाए गए। इसके अलावा गाड़ियों की संख्या छह से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। कंपनी के साइट इंचार्ज आकाश वशिष्ट ने बताया कि रोजाना सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक गाड़ियां लगातार काम करेंगी।
विज्ञापन


-
-वार्ड 21 के रहने वाले एवं पब्लिक वेलफेयर फोरम के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि बेशक योजना अच्छी है लेकिन नगर परिषद अगर इस अभियान को सफल बनाना चाहता है तो पहले लोगों के साथ इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए। वार्डों में जाकर लोगों से चर्चा करें और फिर आय के आधार पर फीस तय करे ताकि जिस तरह पहले दो बार यह योजना फेल हुई, उस तरह यह योजना भी फेल साबित होगी।
-
-वार्ड 17 निवासी एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन उनकी गली में कार्यपालक कंपनी की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। शुक्रवार को पहला दिन था लेकिन, उन्हें उम्मीद है कि उनकी गली में अन्य शहर की तरह कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी आएगी।

लोग करें सहयोग, प्रशासन की अच्छी पहल
वार्ड नंबर 15 निवासी दुकानदार मदनलाल खजूरिया ने बताया कि प्रशासन की यह पहल बढि़या है। शहरवासी सहयोग करें। इससे शहर साफ सुथरा होगा। लोगों के सहयोग के बिना प्रशासन इस अभियान को सफल नहीं बना सकता। लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।
............................................................
गाड़ियों पर अंकित होगा शिकायत नंबर
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने बताया कि वार्डों में जाने वाली सभी गाड़ियों पर शिकायत नंबर अंकित करवा दिया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत के लिए लोग उस नंबर पर संपर्क कर सकें। उन्हाेंने बताया कि इसके लिए परिषद कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया जाएगा, जहां शिकायतें प्राप्त होने पर निपटारे के लिए कार्यपालक कंपनी को जवाबदेह बनाया जा सके। नए शुरू किए वार्डों के कुछ हिस्सों में गाड़ियां नहीं पहुंच पाई। उसके लिए अगले कुछ दिनों तक व्यवस्था बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें