संवाद न्यूज एजेंसी
बनी । बनी में शुक्रवार को गणेश विसर्जन का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। गणेश विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन शक्ति माता मंदिर से किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर विधिवत विदाई दी।
इसके बाद गणेश प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओं की शोभायात्रा बनी-बिसौली मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश के जयकारे लगाए और माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा शक्ति माता मंदिर के समीप बने सेवा पुल के पास पहुंचकर संपन्न हुई। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।