फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर बिलावर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलावर में स्वच्छता अभियान चलाया और राष्ट्रपिता को याद किया। भाजपा बिलावर मंडल के प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मंडल प्रधान ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने को कहा। इस अवसर पर बिलावर मंडल के महासचिव बीके बसोत्रा, बिलावर मंडल की महिला मोर्चा की प्रधान रजनी शर्मा, नगर कमेटी बिलावर के चेयरमैन उमाकांत, सोशल मीडिया प्रभारी दीप कुमार, छोरी लाल वर्मा, बादल मेहरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें