फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानपुर की 15 पंचायतों में वार्ड सभा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील की 15 पंचायतों में वार्ड सभा कर लोगों की समस्या को सुना ताकि शनिवार को होने वाली ग्राम सभा में महात्मा गांधी मनरेगा 2021-22 और फिफ्टीन एफ सी प्लान की रूपरेखा तैयार की जा सके। इस मौके पर महानपुर बीडीओ परमदीप सिंह ने नौशेरा के वार्ड-छह की सभा में शामिल होकर लोगों की समस्याओं को जाना। वार्ड सभाओं में सरपंचों और पंचों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेते हुए अपने इलाकों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस मौके पर सरपंच सुरजीत सिंह और अधिकारी भी साथ रहे। बीडीओ ने कुआं, ठंडसू, समलाड के आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किए गए खर्चे की जांच भी की। पंचायतों के सरपंचों सोहन सोहन लाल गुप्ता, शुकल, सविता देवी ने लोगों की मांगों को अधिकारी के समक्ष रखा। अन्य पंचायतों में भी वार्ड सभा दिन भर जारी रही। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बीडीसी चेयरमैन राज सिंह और कस्बे की तीन पंचायतों के सरपंचों-पंचों गणमान्य लोगों के साथ अधिकारी से मिले। जानकारी के अनुसार शनिवार को भी ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगे के विकास कार्यों के प्लान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें