फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट में स्वच्छता रैली निकाली गई। इसमें प्रतिभागियों ने समाज में सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान गांधी जी के स्वच्छता, आत्म अनुशासन और समाजसेवा के आदर्शों को याद किया गया। इसके बाद कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में करीब 70 विद्यार्थियों के साथ कॉलेज स्टाफ और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली आसपास के क्षेत्रों, स्थानीय गलियों और रामलीला मैदान से होते हुए तहसील कार्यालय रामकोट पहुंची। विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी बैनर लेकर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया। रैली के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें