फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गड़ोडी इलेवन ने ब्रदर इलेवन को दी करारी शिकस्त

Sat, 21 Jun 2025 12:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
दन्ना क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम के ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
दन्ना में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। दन्ना गांव में नशा छोड़ो, खेल अपनाओ संदेश को लेकर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्रदर इलेवन और गडोड़ी इलेवन के बीच हुआ। गडोड़ी इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ब्रदर इलेवन की पूरी टीम केवल 57 रन पर 8.5 ओवर में सिमट गई।
विज्ञापन

जवाब में गडोड़ी इलेवन ने 6.3 ओवर में चार विकेट पर जीत हासिल कर ली। महबूब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए और उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता का आयोजन दन्ना क्रिकेट खेल क्लब ने किया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पवन कुमार और विशिष्ट अतिथि जोगिंदर सिंह रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें