दन्ना क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : kathua
दन्ना में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। दन्ना गांव में नशा छोड़ो, खेल अपनाओ संदेश को लेकर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्रदर इलेवन और गडोड़ी इलेवन के बीच हुआ। गडोड़ी इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ब्रदर इलेवन की पूरी टीम केवल 57 रन पर 8.5 ओवर में सिमट गई।
जवाब में गडोड़ी इलेवन ने 6.3 ओवर में चार विकेट पर जीत हासिल कर ली। महबूब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए और उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता का आयोजन दन्ना क्रिकेट खेल क्लब ने किया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पवन कुमार और विशिष्ट अतिथि जोगिंदर सिंह रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की प्रेरणा दी।