बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल में फुल ड्रेस रिहर्सल
बिलावर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बिलावर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर मौजूद तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने सलामी ली।
एनसीसी कैडेट्स और अलग-अलग सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। तहसीलदार बिलावर ने बताया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कस्बे के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों को कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। संवाद