बनी। एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से भरमोता में चलाए जा रहे वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के चौथे बैच की शुरुआत हो गई है। इसमें बैच की 20 महिला सदस्यों को कटिंग और टेलरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल के संबंध में क्लब के अध्यक्ष अब्दुल गनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को हुनरमंद बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से चलाए जाने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक चलाए गए। प्रशिक्षण के तीन बैचों में कुल 35 महिलाओं को सिलाई का कार्य सिखाया गया है।