बिलावर। धार सड़क पर भीनी पुल के पास हुई दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को कठुआ रेफर कर दिया है। वहीं दो अन्य का इलाज बिलावर उपजिला अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा शुक्रवार सुबह 7 बजे भीनी पुल के पास हुआ, जब विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। जब लोगों को हादसे का पता चला तो सभी घायलों को उप जिला अस्पताल बिलावर ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद मानसी शर्मा (27) और राहुल पाठक (28) दोनों निवासी बनोहड को इलाज के लिए कठुआ रेफर कर दिया है। वहीं, शिवांश (2) निवासी बनोहड और दिनेश शर्मा (28) निवासी ढेर का इलाज उपजिला अस्पताल में चल रहा है। बिलावर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद