बिलावर। फिंतर गांव में वीरवार देर रात को दो अज्ञात लोगों ने 22 वर्षीय युवक से मारपीट की, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कठुआ रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार सुलेमान (22) निवासी लोहाई मल्हार से दो अज्ञात लोगों ने फिंतर गांव में मारपीट की, जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल अवस्था में युवक को बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे कठुआ रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद