फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विभिन्न सड़क हादसों में महिला सहित चार घायल

Sat, 26 Apr 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

पहली घटना बीती वीरवार की रात शहर से सटे जंगलोट में पेश आई है। जहां एक इलेक्ट्रिक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान तालिब हुसैन पुत्र गुल मोहम्मद निवासी बनी के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में जंगलोट में रहता है। दूसरी घटना खरोट मोड़ के समीप पेश आई है, जहां मोटरसाइकिल के फिसल जाने से उस पर सवार 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया है। घायल की पहचान अजय सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी खरोट मोड़ के रूप में हुई है।
वही एक अन्य घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर माही चक के पास हुई है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान 29 वर्षीय वर्षा और उसके 30 वर्षीय पति संदीप दोनों निवासी करडोह के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें