कठुआ के लखनपुर कॉरिडोर के पास मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार मॉरिशस के पर्यटक और चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
कठुआ में लखनपुर कॉरिडोर के पास एक सड़क दुर्घटना में चार विदेशी पर्यटक घायल हो गए। रात करीब 12 बजे यह घटना हुई जब पर्यटकों को ले जा रही मेटाडोर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घायलों में चालक समेत कुल पांच लोग शामिल हैं। चार घायल पर्यटक मॉरिशस के हैं और जम्मू-कश्मीर घूमने आए थे। इन पर्यटकों ने पंजाब से गाड़ी बुक की थी, जबकि चालक स्थानीय निवासी है।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कठुआ जीएमसी (जनरल मेडिकल कॉलेज) में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। गंभीर स्थिति के चलते सभी को आगे के इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।