फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीपीएपी छोड़कर आज कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के राजनीतिक दल डीपीएपी को छोड़कर तीन दिग्गज नेता बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस में घर वापसी करने जा रहे हैं। इनमें कठुआ जिले के हीरानगर से पूर्व विधान परिषद सदस्य सुभाष चंद्र गुप्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गुप्ता ने कांग्रेस में घर वापसी की तस्दीक कर दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। जिसमें उनके साथ जम्मू में पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा और पूर्व विधायक अब्दुल मजीद वानी भी कांग्रेस में शामिल होंगे।
ज्ञात रहे कि पूर्व विधान परिषद सदस्य रहे सुभाष चंद्र गुप्ता ने युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपना पहला कार्यकाल 1968 से 1972 तक दिया। इसके बाद वे युवा कांग्रेस के जिला महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य के अलावा जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद को भी संभाल चुके हैं। पार्टी में गुलाम नबी आजाद के काफी करीबी माने जाने वाले गुप्ता ने डीपीएपी के गठन के साथ ही कांग्रेस से किनारा कर लिया था। लेकिन लंबे समय से डीपीएपी की राजनीतिक निष्क्रियता के बाद अब वो एक बार फिर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें