फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
सुबह कोहरे की घनी चादर के बीच जहां जिंदगी थमी हुई नजर आई, वहीं परिवार के लिए रोजी रोटी कमाने नि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के बाद साफ हुए मौसम पर शुक्रवार को कोहर की मार पड़ी। सुबह कोहरे की घनी चादर ने जहां वाहनों की गति पर विराम लगा दिया। वहीं, लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। करीब दस बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।

सुबह के समय मैदानी इलाका घने कोहरे की चपेट में रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह रही। इससे हाईवे सहित लिंक मार्गों पर चलने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, सुबह के समय कोहरे के कारण सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे प्रभावित रहे, जिन्हें ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। कोहरे के कारण तापमान में आई गिरावट का नतीजा यह रहा कि सुबह से अपने काम जुट जाने वाला श्रमिक तबका भी आग सेंकता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां गतिविधियां पूरी तरह से थमी दिखाई दीं। जबकि दृश्यता कम होने से इस दौरान किसी दुर्घटना से बचने के लिए वाहन के चालक दिन में भी लाइट जलाकर चलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें