फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी के विवाह की झांकी ने किया भाव विभोर

Sun, 04 May 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद संगत। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
शहर के पटेलनगर में जारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का छठा दिन
विज्ञापन

कठुआ। शहर के पटेलनगर में जारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

कथाव्यास विजय कृष्ण पराशर ने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। ठाकुरजी के इन पांच गीतों को जो भाव से गाता है, वह भव सागर से पार हो जाता है। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, ऊधव-गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारिका की स्थापना एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। कथाव्यास ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों को रास से सदैव के लिए परमानंद की अनुभूति करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें