फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोर टेस्ट में पास हुए नरेश शर्मा और रेखा कुमारी, बने रहेंगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगर परिषद कठुआ में कुर्सी को लेकर घमासान थम गया है। सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट में नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में नरेश शर्मा और रेखा कुमारी के नाम पर फिर से मुहर लग गई है। इसके साथ ही भाजपा नगर परिषद में एक बार फिर दबदबा कायम रखने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे तय शेड्यूल के अनुसार नगर परिषद कार्यालय में फ्लोट टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई। एसीआर कठुआ देविंद्र पाल और तहसीलदार कठुआ गौरव शर्मा की मौजूदगी में 14 पार्षदों ने नरेश शर्मा और रेखा देवी को फिर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर सहमति जता दी। एसीआर देविंद्र पाल ने बताया कि छह पार्षद इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।
ज्ञात रहे कि, नगर परिषद में मौजूदा समय में कुल 20 पार्षद हैं। जिन चौदह ने सोमवार की प्रक्रिया में भाग लिया है उनमें से पांच ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर यह पार्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पक्ष में चले गए। पार्षदों ने कहा कि हर घर में झगड़ा होता है, जिसे सुलझा लिया गया है। भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा के बाद मामले को सुलझा लिया गया है। शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि सभी को साथ लेकर चला जाएगा। कोरोना महामारी के बीच शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अहम भूमिका निभाई गई है, जिसमें सभी पार्षदों का अहम योगदान रहा है। पार्षदों को विश्वास में लेकर शहर को विकास पथ पर अग्रसर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें