फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाढ़ के पानी ने टोल वसूली पर लगाया ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बाढ़ के पानी से लखनपुर के टोल प्लाजा और धर्मकांटों को भी नुकसान पहुंचा है। उपकरणों में पानी चले जाने से 27 अगस्त से यहां टोल वसूली बंद है। इस टोल प्लाजा से रोजाना औसतन आठ हजार वाहनों का आवागमन होता है। रोजाना औसतन 23 लाख रुपये टोल वसूला जाता रहा है।
विज्ञापन

रावी दरिया में बीते सप्ताह आई बाढ़ का पानी लखनपुर कस्बे की ओर मुड़ गया था। नहर के जरिये पानी टोल प्लाजा तक पहुंच गया। ट्रकों के टोल बूथ पानी में डूब गए थे। वहीं कीचड़ आने से अन्य टोल बूथों को भी नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी (जम्मू) राधे श्याम यादव ने बताया कि प्लाजा को पानी से नुकसान पहुंचा है। ठेकेदार ने टोल की वसूली बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें