फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर भड़की आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गर्मी का मौसम आने के साथ आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को चार अलग-अलग स्थानों पर हुई आग लगने की घटनाओं में हजारों संपत्ति राख में तब्दील हो गई। इन घटनाओं में एक महिला गंभीर श्रमिक भी झुलस गई है।
विज्ञापन

पहली घटना शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बड़ी इकाई में पेश आई जब शनिवार की सुबह इकाई के मिक्सिंग यूनिट में अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में वह काम करने वाली एक 48 वर्षीय श्रमिक महिला आ गई। महिला को गंभीर अवस्था में जीएमसी कठुआ में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घायल महिला की पहचान सुषमा देवी पत्नी प्रवीण कुमार निवासी सौंथल बुद्धि के रूप में हुई है। श्रमिक महिला का उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार आग से महिला का शरीर 60 प्रतिशत तक जल चुका है। जिसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया है। वही इकाई में लगी आग फायर सर्विस के जवानों ने काबू किया है। दूसरी घटना हटली मोड़ के पास हुई जहां आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल तबाह हो गई। दोपहर के वक्त हुई घटना की जानकारी खेत के मालिक अशोक कुमार ने फायर सर्विस को दी मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को काबू किया। इसके चलते आसपास के खेतों में आग को फैलने से रोक लिया गया। तीसरी घटना लखनपुर स्थित सिंचाई विभाग की की इमारत के परिसर में हुई। जहां आग लगने से वहां लगे पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां भी फायर सर्विस के जवानों ने ही आग को बुझाया। आग लगने की सबसे बड़ी घटना लखनपुर क्षेत्र के दखनाका गांव में हुई जहां आग से कई कनाल भूमि में लगी गेहूं की फसल तबाह हो गई। आग को बुझाने पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। जिसके चलते वहां आग से आसपास के घरों को होने वाले नुकसान को बचाया बचा लिया गया है। आग को बुझाने पहुंचे फायर सर्विस के अनुसार इस आग लगने की घटना में खेत में खड़ी गेहूं की फसल के साथ-साथ पशुओं के लिए एकत्र किए गए भूसा भी जलकर राख हो गया है।
ट्रांसफार्मर की तार से आग लगने से 36 कनाल गेहूं की फसल हुई स्वाह
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव लोखली में ट्रांसफार्मर की तार खेत में गिरने के बाद आग लगने से 36 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस क्षेत्र में आग लगने से अब तक का यह सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। जिससे कई किसानों की मेहनत आग की भेंट चढ़ गई। ट्रांसफार्मर से लटकती तार एक खेत में गिरी। उससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित करने के साथ ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन देखते ही देखते आग फैलती गई। इसमें करीब 36 कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आगे फैलने से रोक लिया।आग की घटना में मनसाराम, साधु राम, हेमराज, यशपाल, सुनील कुमार, दीवान सिंह नामक किसानों जो कि सभी इसी गांव के निवासी हैं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें