फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुछेद 370 हटने की बरसी पर कठुआ में फहराएंगे 110 फुट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
शहर में स्थापित तिरंगे के ट्रायल के समय मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया और नगर परिषद अध - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार कठुआ शहर के ऐतिहासिक मुखर्जी चौक पर पांच अगस्त को 110 फीट ऊंचे तिरंगा लहराने जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की ओर से इसे लहराया जाना प्रस्तावित है। सोमवार शाम पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया और नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने इस तिरंगे का ट्रायल लिया। बीस फुट लंबे और तीस फुट चौड़े तिरंगे के लहराने से शहर को नई पहचान मिलना भी तय है।
विज्ञापन

जिले में अपनी ही तरह का यह सबसे बड़ा ऐसा ढांचा है जिस पर इतना बड़ा तिरंगा शासन से लहराएगा। सोमवार शाम लिए गए ट्रायल के दौरान पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री राजीव जसरोटिया ने बताया कि यह भव्य तिरंगा कठुआ शहर की अपनी एक अलग पहचान कायम करेगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित अपनी प्रतिमा के नजदीक ही इसे स्थापित किया गया है। और इसे पांच अगस्त को लहराए जाने की तैयारी है। जिस दिन जम्मू कश्मीर में उनका सपना साकार हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि तिरंगे के ढांचे के इर्द गिर्द रोटरी को तैयार किया जा रहा है । यह एक भव्य स्मारक बनकर तैयार होगा। इस मौके पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, वार्ड तीन के पार्षद संजीव वैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें