फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक सप्ताह में पांच ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में डूबा गांव

Fri, 15 Aug 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव शेरपुर बाला में बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों का एक शिष्टमंडल विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिला और क्षेत्र में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता रमेश कुंडल के नेतृत्व में गांव के लोगों का शिष्टमंडल एईई भारत भूषण से मिला। उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से गांव के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। 7 दिनों में 4 से 5 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लेकिन कुछ ही घंटे के बाद यह खराब हो रहे हैं। इससे आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस के नेता ने कहा एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है और वहीं दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा विभाग को लोगों की समस्या को देखते हुए तुरंत यहां बिजली आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। इस दौरान रमेश कुमार, आंचल दास, ठाकुर दास, द्वारका नाथ, तिलक राज, कस्तूरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें