फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जहां उनका उपचार जारी है। पहला मामला शनिवार की दोपहर बाद हटली मोड़ इलाके का है। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 20 वर्षीय हिमंत कुमार पुत्र राम कृष्ण निवासी बिहार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति के सिर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई है। दूसरा मामला शहर के कालीबड़ी इलाके का है। जिसमें एक पैदल यात्री को यात्री ऑटो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसमें उसके रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान 30 वर्षीय राज किरण सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी बिहार, जो वर्तमान में कालीबड़ी इलाके में रह रहा है। तीसरा मामला रामकोट के गलक इलाके का है। जिसमें एक मोहिंद्रा लोड कैरियर की टिपर के साथ साथ टक्कर हो गई है। जिसमें 34 वर्षीय पुशविंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी धान जस धार रामकोट को पहले इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोट ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जबकि अन्य मामला बीती शुक्रवार की रात बनी के डग्गर इलाके का है। जिसमें अनियंत्रित कार नाले में गिरने से उसमें सवार दो लाग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बनी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की सिर की गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान 29 वर्षीय अनिल कुमार निवासी मंधाता बनी और 29 वर्षीय साहिल पुत्र अश्वनी कुमार निवासी गलक रामकोट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों युवकों की हालात स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामले दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें