फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रहस्यमय परिस्थितियों में पांच भैंसों की मौत, एक भैंस का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आशंका जताई कि अज्ञात व्यक्ति ने तबेले का गेट खोलकर पशुओं को निकाला बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित निजी अस्पताल के सामने शुक्रवार तड़के रहस्यमय परिस्थितियों में पांच भैंसों की मौत हो गई। जिससे जबकि कई अन्य भैंसें घायल पाई गईं। पशुपालक ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में तबेले का गेट खोलकर पशुओं को बाहर निकाल दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पशुपालक के अनुसार, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच किसी ने तबेले के गेट खोल दिए, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। रात करीब ढाई बजे जब वह उठे तो तबेले से सभी भैंसें गायब थीं। तलाश के दौरान सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच अस्पताल के सामने सड़क पर पांच भैंसें मृत मिलीं, जबकि कई अन्य घायल अवस्था में पाई गईं। एक भैंस किसी तरह घर तक पहुंच गई, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालक ने बताया कि तबेले के सभी गेट खुले मिले। जिससे उन्हें चोरी या किसी शरारती तत्व की साजिश की आशंका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृत भैंस की अनुमानित कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पशुपालक ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें