फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिना अनुमति चल रहा पटाखा गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से ठीक पहले शहर और आसपास चल रहे पटाखा गोदामों की जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने जहां एक पटाखा गोदाम को सील कर दिया वहीं एक अन्य गोदाम पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शहर के बीचों बीच चल रहे पटाखा गोदाम के संचालक ने अपने लाइसेंस के तहत इस साल रिन्यू नहीं करवाया था। जिसके तहत गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं दूसरा गोदाम प्रशासन की ओर से जारी की गई अनुमति में तय स्थान से अलग जगह पर चल रहा था। दोनों पर 30 हजार का जुर्माना भी किया गया है।
शनिवार को एडीसी कठुआ के नेतृत्व में तहसीलदार और सहायक निदेशक माप तौल विभाग टीम सहित पटाखा विक्रेताओं की औचक जांच के लिए पहुंचे। कुछ दिन पहले ही प्रशासन की ओर से पटाखा बिक्री और भंडारण को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। दोपहर बाद खरोट मोड़ इलाके में पहुंची टीम ने जहां वहां बेचे जा रहे पटाखों की जांच की। तय नियमों के तहत जरूरी उपकरण और भंडारण का तरीका भी जांचा वहीं उन्हें मौके पर ही उचित निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार ने बताया कि शहर के टांगड़ी पैलेस के पास चल रहे एक पटाखा गोदाम की जांच में पाया गया कि पटाखा गोदाम को लेकर इस साल रिन्यूअल नहीं लिया गया था। ऐसे में उसके पास प्रशासन की ओर से पटाखा बेचने के लिए दी जाने वाली इस साल की अनुमति नहीं थी। लिहाजा दस्तावेजों के अभाव में उसे सील कर दिया गया है। इसके अलावा खरोट मोड़ में पीर बाबा के पास चल रहा एक अन्य पटाखा गोदाम अपने अनुमति स्थल पर नहीं चलाया जा रहा था लिहाजा उसे भी जुर्माना करते हुए निर्धारित स्थल पर पटाखे बेचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें