फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आग ने मचाई तबाही, वन्यजीवों के आवास पर खतरा

विज्ञापन
राजोेरी में भीषण वनाग्नि का कहर, सैकड़ों कनाल वन क्षेत्र राख में तब्दील फोटो स्रोत विभाग
विज्ञापन
राजोेरी में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रहीं आग की घटनाएं, सैकड़ों कनाल वन क्षेत्र हो गए राख
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। राजोेरी जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में लगी आग ने भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी वनाग्नि के कारण सैकड़ों कनाल हरा-भरा वन क्षेत्र नष्ट हो गया है। हजारों पेड़ जलकर राख हो गए हैं। वन संपदा के साथ-साथ वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। वीरवार को ससालकोट, पंजग्रायन के जंगलों में आग लगी।
पिछले कुछ दिनों से जिले के कई जंगलों कलालकस, ढंगरी, पंजग्रायन, डूंगी, मेहारी, अंदरोला, गंभीर आदि में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं आग बुझती है तो कहीं लग जाती है। तेज हवाओं और शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इससे बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटों ने घने जंगलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखने और आग लगने की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
राजोेरी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नवीद इकबाल मुगल ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, अब तक लगभग 640 कनाल वन भूमि आग से प्रभावित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नुकसान का दायरा काफी बड़ा है और यह पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण अभी जारी है और आग से हुए नुकसान का वास्तविक आंकड़ा आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इस बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया गया तो जंगलों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से युद्धस्तर पर कार्रवाई कर आग को नियंत्रित करने तथा वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वन विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की आग न केवल पेड़ों और वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि वन्यजीवों के आवास, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें