फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी मुख्य बाजार में भड़की भीषण आग में दो इमारतें राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी। जिले की पहाड़ी तहसील बनी के मुख्य बाजार में मंगलवार तड़के भड़की भयंकर आग की चपेट में आने से दो तीन मंजिला इमारतें जल गईं। वहीं, निचले हिस्से में स्थित चार दुकानें भी चपेट में आई हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से आठ परिवारों को नुकसान पहुंचा है। इसमें इमारत के मालिक, किराएदार और नजदीकी इमारत के मालिक भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों, पुलिस और सेेना की मदद से चार से पांच घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब बनी मुख्य बाजार की एक इमारत में अचानक आग भड़क गई। धुंआ उठता देख इमारत में रह रहे लाग बाहर आ गए। इमारत में लगी लकड़ी ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उधर, आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सेना, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने आग बुझाने के इस अभियान में स्थानीय लोगों के साथ मोर्चा संभाल लिया। इस बीच दो सिलिंडर फटने से आग और फैल गई। आनन-फानन में साथ वाली इमारतों को भी खाली करवाया गया। जिसके बाद लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
भीषण आग में सेवानिवृत्त तहसीलदार ग्यासुदीन की शेख नेट कैफे दुकान और ऊपरी तीन मंजिला रिहायश पूरी तरह से नष्ट होकर नीचे गिर गई। गुलशन बेगम की तीन दुकानों में किराए पर काम कर रहे रेडीमेड दुकान इज्हार अहमद, मनियारी की दुकान के दुकानदार दर्शन कुमार, टेलर दुकान और एक मंजिला मकान के साथ-साथ रखा गया समान भी पूरी तरह से नष्ट हो गया। देविंद्र कुमार की पांचवी दुकान का काफी सामान बाहर निकाला गया। जानकारी मिलते ही कठुआ से भी अग्निशमन दस्ते को रवाना किया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डीसी कठुआ, एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने फौरी तौर पर जारी की मदद
जिला प्रशासन की ओर से बनी अग्निकांड प्रभावितों को फौरी तौर पर दस-दस हजार रुपये की मदद जारी की गई है। डीसी कठुआ राहुल पांडेय ने बताया कि लगभग नौ लोगों को फिलहाल प्राथमिक सहायता राशि सौंपी गई है। राजस्व टीम को नुकसान का आकलन करने और प्रभावितों की स्थिति अनुरूप रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अग्निकांड में तीन तरह के लोगों के दो मकान जले हैं। इनमें दुकानें और ऊपर किराएदार व इमारत के मालिक शामिल हैं। फिलहाल इन्हें प्राथमिक सहायता दी गई है। राहत की बात यह रही की आग पर काफी जल्दी काबू पा लिया गया। बताया कि लोगों ने फायर स्टेशन के लिए मांग की है, जिसके लिए पहले भेजे गए प्रपोजल देखे जाएंगे। बनी के संकरे बाजार को देखते हुए एक छोटे वाहन की व्यवस्था करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें