फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ कनाल में लगी गेहूं की फसल हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलोट क्षेत्र के परांता गांव में अचानक लगी आग से खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वीरवार दोपहर हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद खेत के मालिक गोपाल सिंह निवासी जंगलोट ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पहले तो खुद आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तेजी से फैल रही आग को बेकाबू होता देख कर उन्होंने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया। लेकिन इस दौरान वहां आठ कनाल में लगी गेहूं पूरी तरह से जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार तेजी से फैल रही आग को अगर फायर सर्विस के जवानों ने काबू न किया होता तो वह आसपास के अन्य खेतों को भी अपनी चपेट में ले लेता। जिससे कई और किसान भी प्रभावित हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें