फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा नाला के पास अनाज से भरे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली-बनी मार्ग स्थित सूखा नाला के समीप एक अनाज से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते-देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच किसी तरह ट्रक के चालक और साथ बैठे अन्य व्यक्ति ने जान बचाई। वहीं ट्रक में रखा अनाज का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया। ट्रक में आग लगने के बाद अन्य यात्री वाहनों को कई घंटों तक पीछे रुक करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक (जेके 02 वीए 9171) कठुआ से बनी चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों के लिए राशन लेकर बनी की ओर रवाना हुआ था। दोपहर बाद शीतलनगर से कुछ ही दूरी पर सूखा नाला के समीप पहुंचते ही अचानक ट्रक में आग लग गई। थाना प्रभारी बसोहली अश्वनी डिंगरा ने बताया कि इस ट्रक में नफरी के लिए अनाज ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें