फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बहराइच के लिए.. सरिया निर्माण इकाई में धमाके से झुलसे दो कर्मचारी

Mon, 09 Jun 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र मेहरौली में स्थित एक सरिया निर्माण इकाई में रविवार को हुए धमाके में झुलसकर दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह हुई। इसके बाद इकाई में फैली आग को काबू करने के लिए फायर सर्विस को बुलाया गया। हालांकि दमकल कर्मियों के वहां पहुंचते तक आग को काबू कर लिया गया।
आनन-फानन दोनों घायलों को जीएमसी में पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच निवासी 20 वर्षीय निरंजन कुमार यादव पुत्र लक्ष्मी शंकर यादव और बिहार के जिला सुपौल निवासी 20 वर्षीय नितिश कुमार गोस्वामी पुत्र दिनेश गोस्वामी शामिल हैं। यह दोनों फिलहाल सरिया फैक्टरी परिसर में ही रहते हैं।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार इकाई में लगी एक भट्ठी में हुए धमाके के बाद हादसा हुआ था। दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें