फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां, दौल्का में देवदार के पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले के दूरदराज क्षेत्र में पड़ते दौल्का गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब देवदार के पेड़ों से आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं। मामला शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के लगभग का है।
बताया जा रहा है कि गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के बाद इसके उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में तेज करंट दौड़ने के बाद निकली चिंगारियों ने नजदीक पड़ी सूखी घास को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आधा दर्जन के लगभग देवदार के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। आनन-फानन में क्षेत्र के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। क्षेत्र के लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच शिव लाल, नरेंद्र कुमार, बचित्र सिंह, सुरजीत कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर में खराबी चल रही थी और एक ही फेज पर पूरा इलाके का बिजली लोड चलाया जा रहा था। उनका आरोप है कि ओवरलोड होने के कारण ही चिंगारियां निकलीं और आग लगी। बताया कि बिजली लाइनों की हालत भी सही नहीं है। सर्दियों से पहले बिजली लाइनों को दुरूस्त करवाया जाना चाहिए ताकि बर्फबारी में बिजली की आपूर्ति सुचारू रहे और कोई और हादसा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें