फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शार्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लोगों ने पाया काबू

विज्ञापन
बनी के भंडार में एक घर में आग लगने के बाद उसे बुझाते और सामान बाहर निकालते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी के भंडार गांव स्थित एक घर में बिजली के शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। शनिवार दिन के समय हुई इस घटना का पता चलने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए घर के अंदर रखा सामान निकाला और बाद में खुद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि गांव में रहने वाले नेकराम के घर में आग लगी जिस पर काबू पा लिया गया लेकिन अगर यही हादसा रात के समय होता तो वहां काफी नुकसान हो सकता था क्योंकि पहाड़ी इलाके में घर के निर्माण में काफी शहतीरों का इस्तेमाल होता है। जिनमें आग लगने के बाद कुछ भी बचा पाना संभव नहीं होता है। नेकराम के घर के एक कमरे काे नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें