फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित रखने के लिए अग्निशमन विभाग मुस्तैद

Wed, 22 Oct 2014 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपों के पर्व पर लोगों को सुरक्षित रखने के मकसद से और किसी भी हालात पर नियंत्रण के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


विभाग को सतर्क रखते हुए अधिकारियों ने कठुआ और हीरानगर में तीन फायर टेंडर आपात स्थिति के लिए तैयार रखे हैं। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को छुट्टी पर न जाने और अलर्ट रहने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

अगले दो दिन तक विभाग का कोई कर्मचारी छुट्टी नहीं कर पाएगा और फायर टेंडर के साथ उन्हें तैनात किया गया है। कम स्टाफ के चलते विभाग ने इन कदमों को उठाया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एक फायर टेंडर रामलीला मैदान में तैनात रहेगा, एक हाईवे पर किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए रवाना होने के लिए और एक हीरागनर में तैनात है।
विज्ञापन


छोटे वाहनों को शहर के विभिन्न वार्डों के लिए तैनात किया गया है। यह सब तैयारियां हालांकि त्यौहार पर सुरक्षा को लेकर की गई हैं।

इसके बावजूद जिले का एक बड़ा हिस्सा इन प्रयासों से भी अछूता है और लापरवाही से होने वाली दीपावली की दुघर्टनाओं में विभाग की आपात सुविधाओं से राहत भी नहीं ले सकता।

जिले के पहाड़ी इलाकों के लिए प्रपोजल बनाकर भेज दिए जाने के बाद भी अब तक सरकार नींद से नहीं जागी है और इन इलाकों की सुरक्षा राम भरोसे ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें