फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रक्षा बंधन से पूर्व वीरवार को रामकोट पुलिस चौकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं ने पुलिस चौकी में तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की। महिलाओं ने जवानों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन

पुलिस और सीआरपीएफ बल के जवानों ने भी सभी बहनों को रक्षा का वचन दिया और कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की शांति और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान पुलिस चौकी का माहौल पूरी तरह से त्यौहार जैसा बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें