लखनपुर। देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले और बीते दिनों लखनपुर में मुंबई से पहुंचे चार लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन सख्ती बढ़ाने के मूड में है। लखनपुर कॉरिडोर में पहुंचे मंडलायुक्त ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे राज्यों जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहां से आने वालों की आरटीपीसीआर जांच की जाए। व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने लखनपुर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।