फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चालोग–धमाण सड़क को लेकर किसानों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चलोग धमान सड़क के निर्माण के ​खिलाफ प्रदर्शन करते लोगजागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। बनी उपमंडल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बन रही चालोग-धमाण सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने पीएमजीएसवाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि संबंधित विभाग ने किसानों से बिना मशविरा के ही सड़क का सर्वे किया है जिस पर उन्हें आपत्ति है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हालांकि वे इस सड़क निर्माण के विरोध में नहीं है लेकिन अगर सड़क बनती है तो उनकी खेती योग्य भूमि पूरी तरह खराब हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही मार्ग वन विभाग की भूमि से निकलता है तो इससे किसानों की कृषि योग्य भूमि भी बच जाएगी और सड़क से वंचित लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा भी होगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहाड़ी इलाका होने के कारण पहले ही लोगों के पास सीमित कृषि योग्य भूमि है। ऐसे में अगर उनके खेतों से सड़क गुजरती है तो इससे सबसे ज्यादा किसान प्रभावित होेंगे। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने स्थानीय लोगों से परामर्श कर सड़क का सर्वे करवाया होता तो आज इसकी नौबत नहीं आती। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आखिर बिना किसी ग्राम सभा, किसान बैठक या भूमि मालिकों को भरोसे में लिए सड़क का सर्वे कैसे किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बार–बार आग्रह करने के बावजूद विभाग ने न तो कोई बैठक बुलाई और न ही उनकी आपत्तियों को दर्ज किया। इसके कारण प्रभावित परिवारों के बीच रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन और संबंधित विभाग को समाधान के लिए सामने आना चाहिए और सड़क का एक बार फिर सर्वे करवाकर सड़क को दूसरी जगह से निकालना चाहिए जिससे किसानों की खेती योग्य भूमि को भी नुकसान न हो और सड़क से वंचित लोगों को बेहतर सड़क सुविधा को मिल सके। प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्गों और युवा ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें