फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

विज्ञापन
बारिश के दौरान स्कूटी चालक छाता लेकर जाता हुआ
विज्ञापन
हीरानगर। बुधवार रात को शुरू हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। बारिश की वजह से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लेकिन गेहूं की फसल को लेकर चिंतित किसानों के चेहरों पर रौनक लौटी है। किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन

किसान नेता चौधरी शिवदेव सिंह ने कहा कि बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई थी। खासतौर पर कंडी इलाके में पर्याप्त सिंचाई न होने के कारण फसल पीली पड़ चुकी थी। लेकिन अब इस बारिश से गेहूं और किसान दोनों को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा जो किसान पूरी तरह से बारिश या नहरों के पानी पर निर्भर हैं, वे गेहूं की फसल को लेकर बेहद चिंतित थे। क्योंकि इस बार कम बारिश के कारण गेहूं की फसल पर मंडरा रहे खतरे को लेकर किसान परेशान थे। यह बारिश मुरझा चुकी गेहूं की फसल को हरा करने का काम करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें