फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में तेज बारिश से मक्की की बिजाई पर संकट

Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर में धूल भरी आंधी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें । संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की चिंता, तापमान में भी आई गिरावट
विज्ञापन


बनी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बनी में रविवार दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम के चलते लोग जहां-तहां पेड़ों, पत्थरों और दुकानों की छतों के नीचे शरण लेते नजर आए। कस्बों और गांवों में लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते देखे गए।
विज्ञापन


बारिश का सबसे अधिक प्रभाव कृषि कार्यों, विशेष रूप से मक्की की फसल की बिजाई पर पड़ा। इस समय क्षेत्र में मक्की की बिजाई जोरों पर है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी अधिक गीली होकर पिघल जाती है, जिससे खेतों में बिजाई करना कठिन हो गया है।स्थानीय किसानों रूप लाल, अजय और अजीज अहमद ने बताया कि यदि बारिश का यही सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहा, तो मक्की की फसल की बिजाई बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। रविवार की बारिश विशेष रूप से तेज रही और कुछ क्षेत्रों से ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है, इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, बारिश के कारण किसी सड़क मार्ग या बिजली आपूर्ति में कोई समस्या नहीं आई है, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें