बिलावर में थ्रेशिंग का काम करते हुए किसान। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। एक सप्ताह बाद इलाके में धूप खिलने पर किसानों को राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से बारिश व ओलावृष्टि के कारण गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हो गया था। इसे किसानों ने सोमवार को फिर से शुरू कर दिया।
किसान ओम प्रकाश, सुभाष चंद्र, मधु पाल और श्याम दत्त ने बताया कि अगर एक सप्ताह तक लगातार मौसम साफ बना रहेगा तो वह गेहूं की फसल को समेट लेंगे। बता दें कि बिलावर के सिंचाई वाले इलाकों में किसानों ने गेहूं की फसल को समेटकर बिजाई का काम शुरू कर दिया है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था न होने से गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हो गया था।