फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रशासन ने चार जगह लगाए सायरन हूटर

Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर में प्रशासन ने कई सार्वजनिक स्थलों पर लगाए हूटर सायरन। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव और गोलाबारी थमने के बाद भी हालात को देखते हुए आपात तैयारियां जारी हैं। जिला प्रशासन ने एयर रेड से अलर्ट या आपात स्थिति की आम लोगों तक तत्काल जानकारी के लिए शहर में चार नए हूटर स्थापित किए हैं।
सोमवार को कालीबड़ी, शहीदी चौक, श्रम कार्यालय और जिला सचिवालय परिसर में हूटर लगाने का काम पूरा किया गया। बता दें कि लगातार ब्लैकआउट और पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद कठुआ में कई दिन तक हूटर नहीं बजा था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये यह मामला डीसी के संज्ञान में लाया। इसके बाद उन्होंने एक्स हैंडल से इसका जवाब भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश मिन्हास ने लिखा कि कृपया जान लें कि सायरन को हल्के में नहीं बजाना चाहिए, नहीं तो इससे दहशत फैल सकती है। यह संभावित हवाई खतरे का संकेत देता है। प्रशासन पर भरोसा करें। हम जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं और कठुआ को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सायरन का इस्तेमाल तब किया जाएगा, जब वास्तव में इसकी आवश्यकता होगी। सतर्क और सुरक्षित रहें। हम सभी को अधिक शक्ति मिले। इसके बाद प्रशासन ने उसी रात एयर रेड सायरन को ब्लैकआउट के साथ ही बजाते हुए लोगों को आगाह भी किया। अब प्रशासन ने इसकी रेंज बढ़ाते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें