प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता चौधरी शिवदेव सिंह ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और अफसोस की बात है कि अपने हक के लिए उन्हें इस तरह से संघर्ष करना पड़ रहा है। उनकी सभी मांगें पूरी तरह से जायज हैं, इसलिए हम भी उनका पूरा समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को अपना अडिग रवैया छोड़कर किसानों से बात करनी चाहिए। किसानों पर जिस तरह से आंसू गैस और रबड़ की गोलियां चलाई जा रही हैं, उसमें कई किसान जख्मी हुए हैं। यह सब लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि संघर्ष कर रहे किसानों को हमारा पूरा समर्थन है और हम भी यहां किसानों को संगठित करने में जुट गए हैं और जरूरत पड़ी तो हम भी वहां जाकर उनके संघर्ष को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। प्रदर्शन में घनश्याम शर्मा, सुखदेव सिंह और बचन सिंह आदि भी शामिल रहे।